boltBREAKING NEWS

एक्सपर्ट स्कूल मे धूमधाम से मनाई दीपावली!

एक्सपर्ट स्कूल मे धूमधाम से मनाई दीपावली!

हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी) हमीरगढ़ :एक्सपर्ट माइंड पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने स्कूल प्रांगण में मनमोहक रंगोली बनाई। शिक्षकों ने पर्व का महत्व बताते हुए त्योहार को सौहार्दपूर्ण मनाने का आहवान करते हुए बधाई दी। बच्चों ने स्कूल में रंगोली एवं दीपक से स्कूल के परिसर को सजाया।इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान रेहाना बानु ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि जिस प्रकार दीप प्रज्ज्वलित होकर रोशनी देते है उसी प्रकार हम जिंदगी में दीप की तरह चमक कर अपनी जिंदगी को रोशन करेंगे। सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों ने कविता, ड्राइंग,रंगोली आदि प्रतियोगिता मे भाग लिया! साथ ही कार्यक्रम मे भीलवाड़ा के मैजिशियन राकेश सोनी (रॉकी स्टूडियो संचालक )द्वारा बच्चों को मैजिक के शो का प्रदर्शन किया! मैजिक शो में एक से एक करतब दिखाकर छात्र- छात्रों का भरपूर मनोरंजन किया गया व खेल में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया! साइंस अध्यापक दिनेश कुमार ने कहा कि मैजिक शो का आयोजन छात्र- छात्रों के ज्ञानवर्धन व मनोरंजन के लिए किया गया हैं। जिसमें कई बातें ऐसी पता चलती हैं कि जिसको लोग जादू समझते हैं मगर वह एक वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया जाता हैं। अंत में प्रबंधक अल्लाउद्दीन मंसुरी ने विद्यालय स्टाफ को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेट किये! इस मौके पर मोती लाल प्रजापत, कपिल घावरी, श्याम लाल प्रजापत, अध्यापक शैतान प्रजापत, ओम सिंह, दिनेश कुमार,   राम कुमार, पूजा आचार्य, अनिशा छिपा, प्रियल, पूजा राव आदि समस्त स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे!